फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की पूर्व महिला नेता हुई लापता, पति ने जताई अनहोनी की आशंका

Sat, 02 Feb 2019 12:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
missing - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा में समाजवादी पार्टी की पूर्व पदाधिकारी महिला 11 दिनों से लापता हो गई। महिला के पति ने एक संगठन के पदाधिकारी के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। पति ने पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है।  
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी पूर्व में सपा की पदाधिकारी थी। एक सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन कराने के दौरान हुए विवाद के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई। 

युवक एक संगठन में पदाधिकारी था। वो छतरपुर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। दोनों ने अपना सामाजिक संगठन बना लिया। इस दौरान युवक का महिला के घर आना जाना शुरू हो गया। 21 जनवरी को पदाधिकारी महिला को दिल्ली में एक पार्टी का बड़ा पद दिलाने के बहाने लेकर चला गया।  तब से महिला का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन


पति तलाश कर रहा है। पुलिस ने 26 जनवरी को एनसीआर दर्ज कर ली। आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस की नेता शबाना खंडेलवाल के साथ पीड़ित एसएसपी आफिस पहुंचा। उन्होंने शिकायती पत्र देकर पत्नी को बरामद करने और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें