फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथूराम हत्याकांडः शक की सुई फिरोजाबाद की जिला पंचायत सदस्य की ओर

Sat, 10 Jun 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में डौकी के मेहरा नाहरगंज में की गई गांव नदौता निवासी प्रापर्टी डीलर नाथूराम की हत्या में फिरोजाबाद की जिला पंचायत सदस्य का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदस्य और उनकी रिश्तेदार महिला से दो दिन लगातार पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ साक्ष्य मिलते ही गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


गांव नदौता निवासी नाथूराम वर्मा की पांच जून को गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी समर सिंह को शुक्रवार को जेल भेज दिया था। समर ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि नाथूराम वर्मा का फिरोजाबाद की जिला पंचायत सदस्य से विवाद चल रहा है। नाथूराम ने महिला नेता के खिलाफ फेसबुक पर डेढ़ साल पहले अभद्र टिप्पणी कर दी थी। 

उन्होंने टूंडला थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। नाथूराम ने महिला के नाम पर जमीन और मकान किया था। अब उनसे जमीन और मकान वापस मांग रहा था। इसी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


डौकी पुलिस ने बताया कि महिला नेता की देवरानी ने ही नाथूराम को घटना वाले दिन आठ बार फोन किया। काल डिटेल से यह बात सामने आई है। उसी ने बहाने से उसे यमुना किनारे पर बुलाया। इसलिए दोनों ही महिलाएं संदेह के घेरे में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ ठोस साक्ष्य मिलते ही गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें