फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा चिकिन हाउस के संचालक को पीटा, फायरिंग

Tue, 15 Dec 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित मामा चिकिन मामा फ्रेंकी हाउस के संचालक हिमांशु सचदेवा पर सोमवार सुबह मधु नगर में दबंग युवक और उसके साथियों ने जानलेवा हमला बोला। सैलून से खींचकर जमीन पर गिराकर जमकर मारपीट की। हाथ पर उस्तरा मारकर घायल कर दिया। युवकों ने फायरिंग भी की, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। बेटा बचाने आया तो उससे भी मारपीट की। उसने भागकर अपनी जान बचाई। भीड़ के इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी 50 वर्षीय हिमांशु सचदेवा सुबह तकरीबन 9:40 बजे मार्निंग वाक के बाद मधु नगर स्थित सैलून पर बैठे थे। उनका बेटा राहुल भी साथ था। तभी मधुनगर का सचिन शर्मा अपने चार साथियों के साथ आ धमका। हिमांशु की गर्दन में कपड़ा डालकर दुकान से बाहर खींच लिया। बेटे ने बचाने का प्रयास किया तो उस पर हमला बोलने लगे। वह जान बचाकर भाग गया। इसके बाद हिमांशु को पांचों लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उनके हाथ में उस्तरा मार दिया। इस दौरान सचिन ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए।
हमले में हिमांशु की आंख, सिर और हाथ में चोट आई। बाईं आंख से उन्हें दिख नहीं रहा है। पिता-पुत्र ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। उन्होंने सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है। हमले के पीछे दो महीने पहले का विवाद है। 24 सितंबर को उनके केयोस्क पर हमलावर युवक आए थे। प्याज को लेकर उनका राहुल से विवाद हो गया था। इस पर हिमांशु ने पुलिस बुला ली थी।
विज्ञापन

पुलिस के सामने भी आरोपियों ने दबंगई की थी। राहुल के साथ थाने में मारपीट की थी। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मात्र शांति भंग की कार्रवाई की थी। सदर एसएसआई ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सचिन शर्मा, पंकज शर्मा, सत्यपाल, प्रदीप जादौन और एक अज्ञात के खिलाफ लूट, जानलेवा हमले की सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
रुतबा कायम करने के लिए हमला
हिमांशु सचदेवा ने बताया कि युवकों ने उन पर हमला बाजार में रुतबा कायम करने के लिए किया है। युवक बाजार में रोजाना रंगबाजी करते हैं। अगर, कोई विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें