फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के चौकीदार ने चुराए 41 लाख, बोरों में रकम लेकर भाग रहा था नेपाल, गिरफ्तार

Wed, 23 Jan 2019 12:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आरोपी संजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के चौकीदार मन बहादुर ने 41 लाख की चोरी कर ली। उसने रकम को परिवार के सदस्यों को दिया और फिर सभी सदस्य अलग-अलग नेपाल के लिए चल दिए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चौकीदार, उसके बेटे और पुत्र वधू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास 28 लाख रुपये मिले हैं। बाकी रकम दामाद के पास बताई जा रही है। वो हाथ नहीं आया है। 

चौकीदार मन बहादुर नेपाल का ही रहने वाला है। कीठम में रहता है। यहीं इंजीनियरिंग कॉलेज में चौकीदार है। कॉलेज में तिजोरी में सोमवार को छात्रों की फीस के 41 लाख रुपये रखे गए थे। 
विज्ञापन

दो हिस्सों में बांटी चोरी की रकम

तिजोरी की चाबियां मन बहादुर के पास थीं। उसने सोमवार की रात में पूरी रकम चोरी की। इसे दो हिस्सों में बांट दिया। 28 लाख रुपये बेटे संजय और पुत्र वधू को दिए। 13 लाख दामाद को दे दिए।

चारों नेपाल के लिए चल दिए। बेटा संजय और पुत्रवधू साथ थे। मन बहादुर और दामाद अलग-अलग थे। मंगलवार सुबह कॉलेज खुलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद मन बहादुर की तलाश शुरू हुई। 

पुलिस ने सर्विलांस पर फोन लगाए। वह दिल्ली से पकड़ा गया। उससे रकम नहीं मिली। उसने पूरा प्लान बता दिया। इसके बाद बेटे संजय और पुत्रवधू को मुरादाबाद से पकड़ा गया। ये दोनों नोटों से भरे बोरे को लेकर नेपाल जा रहे थे। 

पुलिस ने भारत नेपाल मैत्री बस को रुकवा कर चेकिंग की तो पाकबड़ा में गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से करीब तीस लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी दंपती से पूछताछ कर रही है। चौकीदार के फरार दामाद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

21 साल से कर रहा चौकीदारी

मन बहादुर कीठम में ही 21 साल से चौकीदारी का काम कर रहा है। 10 साल से कॉलेज का चौकीदार है। उस पर भरोसा था। इसलिए कॉलेज प्रबंधन ने तिजोरी की चाबियां उसे दे रखी थीं।

कैमरे में कैद हो गई चोरी की वारदात

कॉलेज के चेयरमैन वाईके गुप्ता ने बताया कि मन बहादुर के पास ही कालेज और कार्यालय की चाबियां रहती थीं। मन बहादुर का बेटा संजय और उसकी पत्नी यहां आई हुईं थी। 

सोमवार की रात किसी समय मन बहादुर ने कार्यालय का ताला खोलकर फीस के 41 लाख रुपये चोरी कर लिए। मन बहादुर की तलाश की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। तब उसमें मन बहादुर चोरी करते दिखा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें