फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: चिकित्सक की कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मच गई अफरातफरी; बाल-बाल बचे तीन लोग

Mon, 10 Aug 2026 08:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

तेज रफ्तार कार ने मकान के बाहर खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस दाैरान माैके पर खड़े दो युवकों ने भाग कर जान बचाई। कार की टक्कर से एक कार, बाइक और घर के बाहर रखा कूलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
बेकाबू कार ने वाहनों को मारी टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा के प्रेमनगर रोड स्थित दौजी राम मंदिर के पास तेज रफ्तार कार सवार ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग बाल - बाल बच गए। चालक नशे में प्रतीत हो रहा था और कुछ बोल नहीं पा रहा था। लोगों ने कार मालिक महिला चिकित्सक से मुआवजे की मांग कर हंगामा कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 

घटना सोमवार शाम छह बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारुति स्टेट की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और चालक उसका नियंत्रण नहीं संभाल पाया। कार सीधा प्रेम नगर रोड स्थित दौजी राम मंदिर के पास मकान के बाहर खड़ी कार से टकरा गई। कार आती देख पास खड़े दो युवकों ने भाग कर जान बचाई। वहीं रहने वाले बबलू ने बताया कि वह कार देख हट गए थे पर कार की टक्कर से उनकी बाइक और घर का कूलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की भीड़ लग गई। कार चालक को बाहर निकाला गया तो वह नशे में प्रतीत हो रहा था और कुछ बोल नहीं पा रहा था। लोगों ने बताया कि चालक पीछे भी रास्ते में एक को टक्कर मारकर भागा था।
 
विज्ञापन

कार के अंदर कार मालिक महिला चिकित्सक भी बैठी थीं। लोगों ने हादसे की गंभीरता के बारे में बोलते हुए मुआवजे की मांग करना शुरू कर दिया डर कर महिला चिकित्सक वहां से भाग कर मंदिर पर खड़ी हो गईं। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि सूचना पर थाना जगदीशपुरा पुलिस पहुंची थी। कार को क्रेन की मदद से हटाकर कब्जे में लिया गया है। चालक का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें