फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई डीसीएम, दो लोगों की मौत, चालक और परिचालक घायल

Sun, 30 Dec 2018 11:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में शनिवार की रात एक डीसीएम डिवाइडर से टकराई गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक और परिचालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


हादसा टूंडला के एडिफाई स्कूल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक आगरा के थाना एत्मादपुर के गांव गारापुर निवासी राजू पुत्र रामचरन डीसीएम से कठफोरी से कबाड़ लेने के लिए गया था। वो कबाड़ लेने के बाद एत्मादपुर लौट रहा था। 

थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली एडिफाई स्कूल के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर खड़े स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। हादसे कस्बा एत्मादपुर के विनला इंटर कॉलेज के पास रहने वाला मुनमुन (35) पुत्र छोटुआ, रामनाथ दिवाकर (55) पुत्र उदयराम की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जबकि किशन पुत्र वीरी सिंह माहौर निवासी सतौली एत्मादपुर व चालक राजू घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला असप्ताल में लाया गया। एसएचओ टूंडला ने बताया कि डीसीएम के डिवाइटर से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई है। मामले की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें