फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्याकर छप्पर में लटका दिया शव

Thu, 29 Jun 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जैथरा (एटा)
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मायका पक्ष का आरोप है ससुरालीजनों ने उसकी हत्याकर शव छप्पर में लटका दिया। वहीं ससुराल पक्ष के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरौली निवासी सायरा बेगम पत्नी अलाउद्दीन ने अपनी बेटी आसमीन (28) की शादी आठ साल पहले जैथरा के अहमदपुर निवासी हसमुद्दीन के साथ की थी। आरोप है कि बुधवार को आसमीन की पति हसमुद्दीन, परवीन सहित छह लोगों ने उसकी हत्या कर दी और शव छप्पर में लटका दिया। 

मायका पक्ष के लोगों का कहना है कि ससुरालीजनों ने ऐसा ‌इसलिए किया जिससे यह आत्महत्या प्रतीत हो। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची सायरा बेगम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सायरा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें