फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः भोगांव में टेंपो चालक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव

Mon, 26 Jun 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में सरेशाम टेंपो चालक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। मृतक और आरोपी अलग-अलग समुदाय के हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे कस्बा में भारी फोर्स तैनात कर दिया है। आलाधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी बवाल की सूचना नहीं है।  
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना भोगांव क्षेत्र के कस्बा भोगांव में मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी इमरान (25) पुत्र सरफराज टेंपो चलाता था। वह सोमवार शाम को बस स्टेंड के समीप अपने टेंपो में बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान तीन युवक वहां आए और उसे सड़क पर डालकर पीटना शुरू कर दिया। 

इसके बाद एक युवक ने उसकी गर्दन पर छुरे से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी गर्दन काट दी। यह देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वहीं आरोपी मौके पर हत्या में प्रयुक्त छुरा छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारियों में सरेशाम बीच सड़क पर क्रूरता पूर्वक हुई हत्या से हड़कंप मच गया। मौके पर पहूंचे पुलिस अधिकारियों युवक को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एहतियातन कस्बा में भारी फोर्स तैनात कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें