फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पटाखे चलाने पर दो गुटों में बवाल, पुलिस ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2020 04:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया
  • पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया
  • आरोपियों को जेल भेजा गया है
विज्ञापन
पटाखे चलाने के बाद हुए बवाल के बाद पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर रोक के बावजूद पटाखे चलाने पर सदर के न्यू गोपालपुरा में दो जगह बवाल और मारपीट हो गई। एक ही समाज के दो गुटों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को जेल भेजा गया है। वहीं इसी मोहल्ले में पटाखे चलाने पर दो गुट भिड़ गए। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

 
दिवाली पर इस बार आगरा में प्रदूषण बढ़ने के कारण पटाखे चलाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा था। इसके बावजूद कुछ लोग पटाखे चला रहे थे। सदर के न्यू गोपालपुरा में शनिवार रात तकरीबन 11 बजे आकाश वाल्मीकि पुत्र अनिल, शिवम, राहुल सड़क पर पटाखे चला रहे थे। इस पर विक्की उर्फ विजय पुत्र सुरेश और राहुल आदि ने विरोध किया।

ये भी पढ़ें- Govardhan Puja 2020: गोवर्धन में गिरिराज जी के अभिषेक को उमड़े हजारों श्रद्धालु, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


इस बात पर उनमें विवाद हो गया, मारपीट होने लगी। यह देखकर दोनों गुट के परिवार के लोग आ गए। उनमें मारपीट के बाद पथराव होने लगा। तकरीबन 15 मिनट तक दोनों ओर से ईंट पत्थर फेंके गए, इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह घरों में छिपकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी विक्की, राहुल, आकाश, शिवम और राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। 

वहीं न्यू गोपालपुरा में ही वाल्मीकि और जाटव पक्ष में पटाखे चलाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को पकड़ लिया। इनमें अभिषेक, सौरभ कुमार, गौरव कुमार, रजत कुमार, रोहित, प्रिंस कुमार विशाल हैं। सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में पुलिस तैनात की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें