मुरादाबाद जिला जेल में सतेन्द्र हत्याकांड के अारोपी एसओ सैय्यद मंसूर आबिद को स्पेशल ट्रीटमेंट दिये जाने पर भड़के दूसरे कैदी।
- फोटो : अमर उजाला
छीपीटोला में रविवार दोपहर माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा। दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। गनीमत यह रही कि पुलिस तुरंत पहुंच गई। इसलिए टकराव नहीं हो सका। एक समुदाय के लोगों में गुस्सा उनका धार्मिक बैनर और झंड़े फाड़े जाने पर था। इन लोगों ने रोड जाम कर दिया। झंडे और बैनर फाड़े जाने का आरोप भाजपाइयों पर लगाया। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर नारे लगाए। पुलिस ने भाजपाइयों के खिलाफ अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान की जा रही है।
भाजपाई जीआईसी मैदान में युवा मोर्चा सम्मेलन में भाग लेकर लौट रहे थे। छीपीटोला में बारह वफात के झंडे और बैनर लगे थे । आरोप है कि भाजपाइयों ने एक बैनर और कई जगह से खंभों पर लगे झंडे फाड़ दिए। यह देख आस पास के दुकानदार आ गए।
उन्होंने भाजपाइयों को रोकने की कोशिश की। वे भाग निकले। दो गाड़ियों के नंबर नोट कर लिए गए। इसके बाद काफी लोग आ गए। उन्होंने रोड जाम कर दिया। उधर भाजपाइयों की तरफ से भी बड़ी संख्या में लोग थाना रकाबगंज पहुंच गए। उनका कहना था कि बदसलूकी भाजपाइयों केसाथ की गई है। छीपीटोला में दोनों ओर के लोग पहुंच गए।
यहां तनाव के हालात बन गए। सूचना पर सदर सर्किल के थानों की फोर्स भेजी गई। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन दिया कि झंडे और बैनर फाड़े जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर लोग शांत हुए। रियासत अली की ओर से दी गई तहरीर पर रकाबगंज थाना में 40-50 भाजपाइयों पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। एसपी सिटी सुशील कुमार घुले का कहना है कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--। यूपी 100 की फुर्ती से टला टकराव
आगरा। छीपीटोला में दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। बवाल होने की आशंका थी। ऐसे में किसी ने 100 नंबर डायल किया। पीवीआर 36 तुरंत ही पहुंच गए। थाना से फोर्स आने तक इसके स्टाफ ने हालात को संभालकर रखा। एसपी सिटी सुशील कुमार घुले और एसपी प्रोटोकॉल विद्या सागर मिश्र ने बताया कि यूपी 100 ने इस केस में सराहनीय कार्य किया है।