फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मृत दर्शाकर ले लिया आठ लाख का लोन

Fri, 30 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहामंडी में जरदोजी कारीगर ने पत्नी को मृत दर्शाकर बैंक से आठ लाख का लोन ले लिया। पत्नी के सामने यह राज खुलता उससे पहले ही रकम लेकर लापता हो गया। अब पत्नी ने पति सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जटपुरा, लोहामंडी निवासी रीना खान ने बताया कि पति अनवर खान जरदोजी का काम करता है। काफी दिन से अनवर काम नहीं कर रहा। इससे परेशान था। 18 दिसंबर को अनवर परिचित बबलू से मिलने की कहकर घर से गया। इसके बाद उनका पता नहीं चल सका है। रीना ने पति की तलाश की। उसे पता चला कि पति ने पिछले दिनों दयालबाग स्थित ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त की शाखा से आठ लाख रुपये का लोन लिया है। पति ने लोन लेने के लिए उसे मृत दर्शा दिया। इसके लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी लगाया। मोहल्ले के दो लोगों ने रीना खान की मृत्यु होने की पुष्टि करते हुए शपथ पत्र भी दिया है। इसके साथ ही लोन में गारंटर भी है। इस मामले में रीना खान ने पति अनवर, बबलू और राजू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि मकान पत्नी के नाम था। इसलिए उसे मृत दर्शाकर लोन लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। अनवर की तलाश में कई जगह पुलिस की टीम भी भेजी गई, लेकिन पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें