फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के भाई ने घर में घुसकर की किशोरी से छेड़छाड़, दांत से काटा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 17 Nov 2020 12:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना हरी पर्वत क्षेत्र के एक मोहल्ले में रिश्ते के भाई ने 13 साल की किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। उसे दांत से काट भी लिया। शोर मचाने पर किशोरी की मां आ गई। इस पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



घटना सोमवार रात की है। 13 साल की किशोरी अपने कमरे में बैठी हुई थी। उसकी मां पहली मंजिल पर खाना बना रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का भाई आया। उसने किशोरी को पकड़ लिया। शोर मचाने पर किशोरी को दांत से काट लिया। आवाज सुनकर किशोरी की मां आ गई।

उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। मगर, वह भाग निकला। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोती है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें