फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर के चूड़ी कारोबारी का ईदगाह से अपहरण

Fri, 15 Jan 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर के चूड़ी कारोबारी गुलशाद जौहर को बिजनेस डील के बहाने ईदगाह बस स्टैंड पर बुलाकर अगवा कर लिया गया। खुद को थोक व्यापारी बताने वाले शख्स के कॉल करने पर गुलशाद और उनके भाई अजीम वहां पहुंचे थे। घरवालों ने रकाबगंज थाने में अपहरण का मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर, हाउसिंग बोर्ड, जयपुर (राजस्थान) निवासी गुलशाद जौहर (25) पुत्र अब्दुल सलाम जौहर छोटे भाई अजीम जौहर केे साथ हैंडीक्राफ्ट और चूड़ी का होल सेल का कारोबार करते हैं। वह फीरोजाबाद से चूड़ियों की खरीदारी करते हैं। दोनों भाई बुधवार को व्यापार के सिलसिले में फीरोजाबाद आए थे। अजीम ने बताया कि वे अलग-अलग दुकानों पर माल देख रहे थे। गुलशाद की मुलाकात एक युवक से हुई। उसने खुद को चूड़ियों का होल सेल का व्यापारी बताया। इसके बाद आगरा में माल दिखाने की बात कही। इस बारे में गुलशाद ने अजीम को भी बताया। शाम तकरीबन छह बजे दोनों जयपुर से लौट रहे थे। तभी गुलशाद के मोबाइल पर युवक का फोन आया। उसने उन्हें ईदगाह बस स्टैंड बुलाया। वे शाम तकरीबन साढ़े सात बजे पहुंच गए। यहां पर कार खड़ी की ही थी कि बुलेट पर युवक पहुंचा। गुलशाद उससे बातचीत करने लगे। माल देखने के लिए युवक कारोबारी को अपने साथ बुलेट पर ले गया। आधा घंटे बाद भी भाई के लौटकर नहीं आने पर अजीम ने कॉल किया तो फोन नहीं लगा। कुछ देर बाद गुलशाद का फोन स्विच आफ हो गया। इस पर अजीम ने फोन पर घरवालों को भाई के अपहरण की जानकारी दी। रात 10:30 बजे सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। अजीम ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी की तलाश की जा रही है।
कारोबारी का परिवार पहुंचा आगरा
कारोबारी गुलशाद का परिवार आगरा पहुंच गया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अजिम ने बताया कि उनके पास कोई कॉल भी नहीं आया है, जिससे दिलशाद के बारे में कुछ पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें