फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों ने मचाया अपहरण का शोर, बेटा निकला बाइक चोर

Wed, 06 Sep 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सौरभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम निवासी छात्र को घर में घुसकर अगवा कर ले जाने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सौरभ को थाना रकाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उससे चोरी की एक्टिवा बरामद की गई है। उसे जेल भेज दिया गया था। घरवालों ने अपहरण का हल्ला मचा दिया था। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के ए-ब्लाक शास्त्रीपुरम निवासी सिंह पाल सिंह के बेटे सौरभ को सोमवार दोपहर को घर में घुसकर कुछ लोग गाड़ी में डालकर ले गए थे। परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की थी। थाना सिकंदरा पुलिस को तहरीर देकर एक फाइनेंस कंपनी कर्मियों पर शक जताया था। 

सौरभ की मां ने बताया था कि बेटा इंटर में पढ़ता है। वह नाबालिग है। इंस्पेक्टर सिकंदरा का कहना है कि सौरभ को रकाबगंज पुलिस ने पकड़ा था। उसके पास से चोरी की एक्टिवा बरामद हुई थी। 
विज्ञापन

किसी और का नंबर लिखा

रकाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि  आरोपी ने एक्टिवा पर किसी और एक्टिवा का नंबर लिख रखा था। वह किसी महिला के नाम पर है। महिला के पास एक्टिवा है। उधर, बरामद एक्टिवा के मालिक का पता करने के लिए एक्टिवा के चेसिस नंबर से आरटीओ से जानकारी की गई। मगर, चेसिस नंबर गलत निकला। सौरभ का मेडिकल कराया गया, जिसमें वह बालिग पाया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन

बदमाशों के अंदाज में ले गई थी पुलिस

पुलिस ने जिस अंदाज में सौरभ को उठाया था उससे यही लगा था कि आरोपी सौरभ को बदमाश ले गए हैं। तभी तो घरवालों ने सौ नंबर पर अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस कर्मी बिना वर्दी के थे। परिवारीजनों के विरोध करने पर पिस्टल तान दी थी। सौरभ को लेकर जाने की जानकारी थाना पुलिस को काफी देर बाद दी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें