फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्टू की बरामदगी को पैदल मार्च आज

Mon, 21 Mar 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब‌िटटू अपहरण्‍ा कांड - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कमला नगर से पांच जनवरी को लापता हुए अभिषेक उर्फ बिट्टू की बरामदगी के लिए उसके पिता संजय अग्रवाल सोमवार सुबह दस बजे परिवार के साथ पैदल मार्च निकालेंगे। इसमें शामिल होने के लिए लोगों से फेसबुक और व्हाट्स एप पर अपील की गई है। ऐसे में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है। एएसपी हरीपर्वत अनुराग वत्स रविवार को बिट्टू के घर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने सात दिन में ठोस कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मार्च न निकालने का दबाव बनाया।
संजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह दस बजे वह घर से कमला नगर मेन बाजार तक जाएंगे। इसके बाद लोगों के साथ वाहनों से सुभाष पार्क पहुंचेंगे। यहां से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में आम जनता को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने उनसे सात दिन बाद मार्च निकालने को कहा था। मगर, जब हमने ढाई महीने दे दिए थे तो फिर अब और वक्त क्यों दें। बेटे की बरामदगी के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। पुलिस अफसरों से यही मांग की जाएगी।
विज्ञापन


सांसद राजब्बर ने की परिवार से मुलाकात
रविवार शाम तकरीबन चार बजे राज्यसभा सांसद राजब्बर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस के आला अफसरों से फोन पर बात कर बिट्टू् की बरामदगी जल्द करने को कहा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन और शहर अध्यक्ष रईसुुद्दीन भी मिलने पहुंचे। उन्होंने यह मामला डीजीपी के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। आईजी और एसएसपी से भी बात की।

‘मैडम, पुलिस होटल मेें सोती है और हम बेटे को ढूंढते हैं’
आगरा। मैडम, हम लोग पुलिस के साथ बेटे की तलाश में इधर-उधर जाते हैं। पुलिस होटल में सोती है और हम उसे ढूंढते हैं। पुलिस ने जिस तेजी से दिव्य को बरामद किया, उस तेजी से कभी उनके बेटे की तलाश नहीं हुई। डीजीपी ने आज तक मामला संज्ञान में नहीं लिया। यही वजह है कि उनका बेटा बरामद नहीं हो सका है। यह बात कहते-कहते बिट्टू की मां और पिता रो पड़ते हैं। यह देखकर बाल आयोग की सदस्य डा. ज्योति सिंह की भी आंखें भर आती हैं। उन्होंने एसपी क्राइम को तत्काल उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। शाम को वह उनके घर भी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें