फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी

Tue, 28 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुल‌िस लाोगाो - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पालीवाल पार्क में एक बाइक सवार तीन युवकों ने चीता मोबाइल के सिपाही उदय प्रकाश से गालीगलौज की। सिपाही ने तीनों को थाने चलने की बात कही तो उनमें से एक ने अपने साथियों को बुलाकर सिपाही की पिटाई की और वर्दी फाड़ डाली। सूचना पर आई थाना हरीपर्वत की फोर्स को देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने वहां खड़े एक युवक को पकड़ लिया। हालांकि, हमले में उसके शामिल न होने पर उसे छोड़ दिया गया। तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और गालीगलौज का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिसवालों पर हमले थम नहीं रहे। पालीवाल पार्क में रविवार रात को सिपाही उदयप्रकाश की ड्यूटी थी। सोमवार सुबह तकरीबन छह बजे एक बाइक पर तीन युवक जाते दिखे। सिपाही ने उन्हें रोक कर तीन सवारी चलने की वजह पूछी और चालक से ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा। इस पर बाइक पर बैठे माल का बाजार निवासी एक युवक ने सिपाही से गालीगलौज की। इस पर सिपाही ने तीनों को थाने चलने के कहा तो फोन करके अपने पिता और चाचा सहित 10-12 लोगों को बुला लिया। उन्होंने सिपाही की पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
एक को पकड़ लिया, वीडियो देख छोड़ा
घटनास्थल पर कुछ लोगों ने इस पूरे मामले की मोबाइल से वीडियो बना ली। वीडियो सार्वजनिक होने पर पुलिस ने देखा तो पकड़ा गया युवक अलग खड़ा नजर आ रहा था। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस आधार पर उसे छोड़ दिया गया। मुकदमे में से भी उसका नाम निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें