फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीम नगर में दो पक्षों में बवाल, पथराव

Mon, 14 Mar 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
गोबर चौकी के युवकों के मोहल्ले से निकलने को लेकर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गोबर चौकी के करीम नगर में रविवार रात दूसरे मोहल्ले के युवकों को मोहल्ले से निकलने से रोकने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर पथराव हुआ। बवाल की जानकारी पर सर्किल के थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने चार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घटना से क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन


करीम नगर के लोगों ने बताया कि गोबर चौकी के कुछ युवक रोजाना उनके मोहल्ले से होकर निकलते हैं। वह महिलाओं से अभद्रता करते हैं। इससे माहौल खराब हो रहा है। रविवार रात तकरीबन 8:30 बजे जहांगीर का बेटा सोनू रास्ते से निकलकर जा रहा था। मोहल्ले के युवक ने उसे टोक दिया। तब तो वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने 10-12 साथियों के साथ लौटकर आया। उनमें मारपीट होने लगी। इस पर मोहल्ले के लोग आ गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर विवाद बढ़ गया। ईंट-पत्थर फिंकाई शुरू हो गई।

क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। तकरीबन 15 मिनट तक पथराव हुआ। लोगों का कहना है कि एक धर्मस्थल पर भी ईंट-पत्थर फेंके गए। इसकी जानकारी पर सीओ सदर असीम चौधरी, ताजगंज, रकाबगंज और सदर थाना की फोर्स के साथ पहुंच गए। एक युवक पथराव में घायल हो गया। हालांकि वह पुलिस के सामने नहीं आया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि युवकों में विवाद हुआ था। अगर, कोई पक्ष तहरीर नहीं देता है तो पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करेगी। उधर, घटना से क्षेत्र में तनाव है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सीओ का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। किसी ने सांप्रदायिक तनाव की गलत सूचना दी थी। सूचना देने वाले युवक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है विवाद
गोबर चौकी क्षेत्र में इससे पहले भी दो पक्षों में विवाद हो चुका है। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें