फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटोरा के आश्रम पद्धति विद्यालय में बवाल

Sat, 17 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्रों ने पथराव किया, पुलिस ने लाठी फटकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
छात्रों ने पथराव किया, पुलिस ने लाठी फटकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मलपुरा। इटोरा स्थित राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी फटकार दी। इससे गुस्साए विद्यार्थियों ने पथराव कर दिया। मामला बिगड़ने की जानकारी पर एसडीएम सदर पहुंच गए। उन्होंने विद्यार्थियों की शिकायत पर पुलिस से जवाब तलब किया। विद्यालय अधीक्षिका को विद्यालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
आश्रम पद्धति विद्यालय के विद्यार्थियों में करीब महीने भर से अधीक्षिका के खिलाफ रोष है। कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुधार नहीं आया है। इस पर विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विद्यालय अधीक्षिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने विद्यालय के गेट का ताला लगा दिया। विद्यालय अधीक्षिका और एक अन्य महिला अध्यापक के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षिका ने थाना मलपुरा पुलिस को बुला लिया। थाना प्रभारी ने बच्चों से गेट खोलने को कहा तो वह नहीं माने। पुलिसकर्मी छोटे गेट से अंदर आ गए। उन पर लाठियां फटकारीं। इस पर विद्यार्थियों ने पथराव कर दिया। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार भी पहुंच गए। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि अधीक्षिका उनसे अभद्र व्यवहार करती हैं। नहाने के लिए महीने में सिर्फ एक ही साबुन दिया जाता है। कक्षा 11 और 12 वीं के विद्यार्थियों को किताबें भी नहीं दी गई हैं। इस पर एसडीएम ने अधीक्षका को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें