फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव में  पुलिस दल पर हमला

Sat, 02 Jul 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेरकर किया पथराव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव अहीरपुरा में शुक्रवार रात तकरीबन 12 बजे वाहन चोरों की तलाश में दबिश देकर लौट रहे पुलिस दल पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर हमला बोला। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पकड़ कर बैठा। उन्हें छुड़ाने आई थाने की फोर्स पर भी पथराव किया। पुलिसकर्मियों ने पास के घरों और खेतों में छिपकर जान बचाई। कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत लिया है बाकी हमलावरों की देर रात तलाश जारी थी। 
विज्ञापन

गांव अहीरपुरा मेें पुलिस को चोरी के वाहनों को लाए जाने की जानकारी मिली थी। एक जीप में पुलिस की टीम गांव पहुंची। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के निर्माणस्थल के निकट पुलिस को सड़क किनारे एक बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने उसे देख ही रही थी कि एक युवक खेतों से निकलकर आया। पुलिस ने उससे बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। सिपाहियों ने बाइक की चाबी कब्जे में लेकर युवक से घर से कागजात लाने को कहा। फिर टीम गांव में चली गई। देर रात लौट रहे पुलिस दल को ग्रामीणों ने रोका। उन्होंने सिपाही अभय और अमित के साथ पिटाई शुरू कर दी। दूसरों को भी दौड़ा लिया। वे भागे मगर ग्रामीणों ने उन्हें वहीं बैठा लिया। एक सिपाही की सूचना पर थाना फतेहाबाद से फोर्स पहुंची तो उस पर भी हमला हुआ। घटना के बाद गांव अहीरपुरा खाली हो गया। पुलिस को घरों में बस महिलाएं और बच्चे ही मिले। पुरुष भाग गए। 
पुलिस पर बढ़ रहे हमले 
पुलिस पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले दिनों पालीवाल पार्क में सिपाही के साथ मारपीट की गई थी। सदर में गोकशों ने गोली मारकर एक सिपाही को घायल कर दिया था। मलपुरा में दबिश के दौरान बदमाशों ने सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें