फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद राणा गैंग ने लीक कराया था प्रश्न पत्र  

Wed, 20 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
व्हाट्स एप के जरिए प्रश्नों के उत्तर भेजे गए थे
विज्ञापन
राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की राजस्व निरीक्षक की परीक्षा का आगरा में प्रश्न पत्र लीक हो जाने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पता चला है कि पेपर अरविंद राणा गैंग ने लीक कराया था। यह गिरोह पुलिस, रेलवे और अर्द्धसैनिक बलों की परीक्षाओं के कई पेपर लीक करा चुका है। पुलिस को इसकी जानकारी गिरफ्तार किए गए बागपत के टीकरी कस्बा निवासी अभ्यर्थी संदीप जैन के मोबाइल में दर्ज उस नंबर से मिली है, जिससे व्हाट्स एप के जरिए प्रश्नों के उत्तर भेजे गए थे।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि नंबर अरविंद राणा गैंग के ही एक गुर्गे का है। वह बड़ौत में कोचिंग सेंटर चलाता था। बता दें, अरविंद राणा मूलरूप से मेरठ का रहने वाला है। वह पेपर लीक  करने के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा है। वह भी राणा कोचिंग के नाम से बड़ौत में कोचिंग सेंटर चलाता था। सबसे पहले सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कराए। इसके बाद बड़ा माफिया बन गया। उसके गुर्गे पश्चिमी यूपी के अलावा दिल्ली और हरियाणा तक फैले हुए हैं।

संदीप जैन के मोबाइल से मिले उसके एक गुर्गे के नंबर के सहारे पुलिस पूरी काल डिटेल निकलवा रही है। उम्मीद है कि इसके जरिए पूरे गैंग की जानकारी मिल सकती है। बता दें, संदीप जैन के खिलाफ एफआईआर जंगजीत नगर स्थित श्रीराम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई थी। संदीप को व्हाट्सएप पर आंसर की मिल गई थी। उसे पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

खुद ही फंस गया जाल में
आगरा। परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद संदीप खुद ही अपने दोस्तों से कहने लगा है कि उसका चयन पक्का है। पुलिस ने बताया कि उसने अपना मोबाइल फोन पर दिखाया कि उसके पास पहले ही आंसर की आ गई थी। इसका पता प्रधानाचार्य को लगा तो उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पेपर लीक मामले में कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही पूरा गैंग पकड़े जाने की उम्मीद है - सुशील घुले ( एसपी सिटी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें