फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, 2 साल तक बनी दरिंदे की हवस का शिकार

Wed, 08 Nov 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
minor rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक 13 साल की किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। उसकी शादी नहीं हुई है। पीड़िता का 2 साल तक यौन शोषण होता रहा। उसका कहना है कि वह बदनामी के डर से चुप रही। 
विज्ञापन


आगरा के ताजगंज निवासी किशोरी का कहना है कि पड़ोस का युवक उसे हवस का शिकार बना रहा था। एक बार उसने दोस्ती के बहाने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। इसके बाद दो साल तक ब्लैकमेल कर उसकी आबरू लूट ली गई। 

पीड़िता का कहना है कि वह बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बता पाई। पहले तो वह कुछ समझ ही नहीं पा रही थी। जब उसके गर्भ ठहर गया तो पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के पैदा होने पर उसने शिकायत की है। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों से भी कराया रेप

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने ही केवल उसके साथ रेप नहीं किया। बल्कि जब वो एक बार उसका शिकार बन गई तो उसने अपने दोस्तों से भी उसका यौन शोषण कराया। अब वह दोषी को सजा दिलाकर रहेगी। 

मामले में थाना पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें