फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से अवैध वसूली करने वाला अमीन सस्पेंड

Fri, 23 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद तहसील के गांव एत्मादपुर अजनेरा में किसानों से अवैध वसूली करने वाले अमीन को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच तहसीलदार फतेहाबाद को सौंपी गई है। गौरतलब है कि बुधवार को फतेहाबाद तहसील का अमीन रामहरि एत्मादपुर अजनेरा गांव में किसानों को सूखा राहत के चेक बांटने गया था। वह किसानों से चेक वितरण के एवज में प्रति चेक 50 रुपये सुविधा शुल्क वसूल रहा था। किसी ने वीडियो बना लिया। इस वीडियो में अमीन खुलेआम कह रहा था कि किसान को उसके घर पर चेक देने, उसके हस्ताक्षर कराकर रिकार्ड तहसील तक पहुंचाने के एवज में 50 रुपये प्रति चेक ले रहा है। शिकायत पर डीएम ने वीडियो देखने के बाद आरोपी अमीन रामहरि को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि ओलावृष्टि और सूखा पीड़ित किसानों को मुआवजा वितरण के नाम सुविधा शुल्क लेने का यह अकेला मामला नहीं है। इससे पहले भी तमाम शिकायतें अधिकारियों तक पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें