फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जीप से कूद कर भागा भाजपा विधायक को धमकाने का आरोपी

Mon, 25 Sep 2017 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद सदर के भाजपा विधायक के घर फायरिंग करने और उनके मोबाइल पर धमकी भरा एसएमएस भेजने का आरोपी सोमवार को पुलिस जीप से कूदकर भाग गया। पुलिस उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी। अब फिर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बौखलाई पुलिस ने आरोपी के परिवार को‌ हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों भाजपा विधायक मनीष असीजा के फिरोजाबाद स्थित निवास पर फायरिंग की गई। इसके बाद उनके मोबाइल पर धमकी भरा एसएमएस भेजा गया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आज मामले का खुलासा करने जा रही थी। 

इससे पहले तीनों को जीप में बैठाकर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था। तभी इनमें से अनूप शर्मा नाम का युव‌क घनी आबादी क्षेत्र में गांधी चौराहे के पास पुलिस की जीप से कूद कर भाग गया। घनी आबादी से भाग कर वह तंग गलियों में घुस गया। 
विज्ञापन


उसकी तलाश में पुलिस ने घर पर दबिश दी लेकिन वहां वो नहीं मिला। इससे बौखलाई पुलिस ने उसकी पत्नी और परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि भाजपा विधायक के साथ हुई इस घटना का खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संज्ञान ले चुके हैं। ऐसे में आरोपी का पुलिस हिरासत से भाग जान बड़ी लापरवाही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें