फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत हुआ, अब दुश्मन को मिले करारा जवाब

Mon, 19 Sep 2016 01:24 AM IST
बहुत हुआ, अब दुश्मन को मिले करारा जवाब
विज्ञापन
बहुत हुआ, अब दुश्मन को मिले करारा जवाब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकी हमले शहीद हुए सेना के 17 जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा शहर उमड़ रहा। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाएं हुई और मोमबत्ती जलाकर शहीदों का नमन किया। इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री से अपील की कि अब सब्र का बांध टूटता जा रहा है, आतंकियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को अब करार जवाब दिया जाए। 
विज्ञापन

श्री साईं नाथ सेवा समिति की ओर से नौलक्खा में आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों और शहर के गण्यमान नागरिकों ने पुष्प चक्र अर्पित कर और मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में सीओ सेना पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष भाजपा प्रमोद गुप्ता, विधायक गुटियारी लाल दुबेश, पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, मंजू गुप्ता, पायल सिंह, बबिता चौहान, सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, राजकुमार चाहर, चंद्रसेन टपलू, डा. जीएस धर्मेश, अमर सिंह परमार, शहीद चेतन राना के पिता राम बहादुर राना, आरपी तोमर आदि संजय सत्यदेव आदि मौजूद रहे। आतंकी हमले की भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, राजकुमार पथिक, प्रशांत पोनिया, गिर्राज कुशवाह, सत्यदेव दुबे, प्रदीप भाटी आदि ने निंदा की। 

एबीवीपी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि   
आगरा(ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के उरी में रविवार को शहीद हुए देश के 17 सैनिकों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। शाम को शहीद स्मारक पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। मौन रख शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। संगठन मंत्री राहुल सारस्वत ने कहा कि देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। देश का युवा सैनिकों को इस तरह शहीद होते नहीं देखना चाहता। श्रद्धांजलि देने वालों में नवीन गौतम, सौरभ पराशर, लाले गौतम, अखिलेश पचौरी, गौरव शर्मा, आर्यन दिवाकर, दीपल बघेल, रिजवान, हसनैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेना पर आतंकी हमले की निंदा, निकाला कैंडल मार्च
बाह/किरावली। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रविवार तड़के हुए आतंकी हमले में 17 जवानों के शहीद होने की घटना की हर ओर निंदा की जा रही है। बाह में पूर्व सैनिकों ने सरकार से सेना को मुंहतोड़ जवाब देने की छूट देने की मांग की। किरावली में भाजपाइयों ने पाकिस्तान का ध्वज जलाया और सपाइयों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। 
बाह में पूर्व सैनिक सेवा संगठन भदावर के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट दे। जम्मू-कश्मीर पर राजनीति बंद होनी चाहिए। पूर्व सैनिक कैप्टन रमाशंकर सिंह, सुरेश यादव, ओमप्रकाश, अर्जुन सिंह, निहाल सिंह, बुद्घ सिंह आदि ने रोष व्यक्त किया। किरावली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और पुराने चौराहे पर भाजपा नेता नरेश चित्तौड़िया के नेतृत्व में पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। इस दौरान राजू प्रधान, आसू सविता, सुभाष केन, रामऔतार शर्मा, नीरज केन, आकाश गौड़, रविन्द्र उपाध्याय आदि ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने मौनी बाबा मन्दिर से मुख्य बाजार में महात्मा गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सपा नेता घंसू सरपंच, सुरेन्द्र चौधरी, प्रदीप मुखिया, प्रमोद पाठक, निशु पंडित, शैलू चौधरी, जीते ठाकुर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें