फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कुशमरा में पकड़ा 1000 लीटर मिट्टी का तेल

विज्ञापन
केरोसिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना किशनी व कुसमरा चौकी पुलिस ने मंगलवाल की शाम मैनपुरी रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर 1000 लीटर मिट्टी का तेल पकड़ा है। उप जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि यहां से सरकारी तेल की कालाबाजारी की जाती है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सरकारी राशन व मिट्टी के तेल की कालाबाजारी थम नहीं रही है। मंगलवार को ऐसी ही एक शिकायत एसडीएम किशनी से की गई। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे थाना पुलिस व कुसमरा चौकी पुलिस ने मैनपुरी रोड स्थित साहब सिंह के मकान पर छापेमारी की।

वहां तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 1000 लीटर मिट्टी का तेल बरामद हुआ। पूछताछ में साहब सिंह ने बताया कि उनके बेटे तेल बेचने का काम करते हैं। पुलिस साहब सिंह को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं उसके पुत्रों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक आरोपी थाने में ही बैठा था। थानाध्यक्ष का कहना है कि उक्त मकान से सरकारी मिट्टी का तेल कालाबाजारी कर मनमाने दाम पर बेचा जाने की सूचना मिली थी। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें