फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न पर महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा के नगला बूढ़ी में शनिवार रात को महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें सास, ससुर और देवर द्वारा उत्पीड़न किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


नगला चंद्रभान दीन दयाल धाम फरह (मथुरा) निवासी रेखा (20) पुत्री रमेश की शादी पांच साल पहले नगला बूढ़ी निवासी जूता कारीगर राजू से हुई थी। परिवारीजनों का आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन दहेज के लिए रेखा को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे वह टूट चुकी थी। रविवार सुबह राजू का फोन आया और उसने बताया कि रेखा ने फांसी लगा ली है। उधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

रेखा का शव पंखे के फंदे पर लटका मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। थाना न्यू आगरा के इंस्पेक्टर ने बताया कि सुसाइड नोट में रेखा ने सास, ससुर और देवर द्वारा पर उत्पीड़न किए जाने की बात लिखी है। परिवारीजनों की तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें