फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बल्केश्वर स्थित अनुराग नगर में रविवार शाम को यमुना में नहाते समय किशोर डूब गया। पुलिस ने भी लापरवाही की। आरोप है कि गोताखोरों से उसकी तलाश नहीं कराई गई। सोमवार को लोगों के हंगामा करने पर पुलिस ने तलाश कराई। शाम को उसका शव मिल गया।
विज्ञापन


अनुराग नगर निवासी विकलांग रामचरन का बेटा आशीष (17) मजदूरी करता था। परिवारीजनों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे वह बल्केश्वर मंदिर के पास यमुना में नहा रहा था। तभी वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया। घाट पर नहा रहे कुछ युवकों ने उसे डूबता देखकर शोर मचा दिया। मगर, आशीष को बाहर नहीं निकाला जा सका।

घटना की जानकारी उसकी मां कृष्णा और पिता आ गए। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस आई और चली गई। आशीष को गोताखोरों और स्टीमर चलवाकर ढूंढने के प्रयास नहीं किए। सोमवार सुबह लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद तलाश कराई गई। शाम तकरीबन चार बजे आशीष का शव अनुराग नगर के पास यमुना में मिल गया। आशीष दो भाइयों में छोटा था। पिता दोनों पैरों से विकलांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें