फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव गंगा-जमुनी के पास मंगलवार की शाम साइकिल से घर लौट रहे किसान को कार ने रौंद दिया। हादसे में किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेनेे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


गांव अकबरपुर झाला निवासी 45 वर्षीय किसान सुरेंद्र सिंह मंगलवार की शाम बाजार गया था। करीब सात बजे जब वह साइकिल से गांव लौट रहा था। तभी गंगा-जमुनी के पास मार्ग से गुजर रही एक कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तुरंत ही सुरेंद्र को अस्पताल ले गए, मगर वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में किसान की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें