फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एटीएम बनाकर निकाले 1.44 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के दो थानों में धोखाधड़ी करके खातों से रुपये निकाले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें एक मामले में फर्जी एटीएम बनाकर पैसे निकाले जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात बैंक प्रबंधक को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


थाना हाईवे क्षेत्र गांव खामिनी निवासी अजब सिंह पुत्र मंगूराम का आरोप है कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक प्रबंधक ने फर्जी एटीएम कार्ड बनाकर उसके खाते से 1 लाख 44 हजार रुपये निकाल लिए।

यह रकम 20 फरवरी से आठ मई के मध्य खाते से धनराशि निकाली गई। अजब ने अज्ञात बैंक प्रबंधक के खिलाफ चौकी कृष्णानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं थाना रिफाइनरी क्षेत्र निवासी अनिल प्रिय गौतम के बैंक खाते में जमा रकम में 16 से 20 जुलाई के मध्य 80 हजार रुपये की खरीददारी की गई है। उसमें भी मामले की एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस दोनों मामलों की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें