फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग के बाद पुलिस लाइन के बाहर मायका और ससुराल पक्ष में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आए दंपति में समझौता नहीं हुआ। मायका और ससुराल पक्ष के लोग बाहर आए तो उनमें विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई की आपस में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले में महिला पक्ष की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र की एक महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। तीन महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हो रही है। रविवार को उनकी काउंसिलिंग थी। पति-पत्नी सहित मायका और ससुराल पक्ष के लोग आए थे। काउंसिलिंग में दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका। इसके बाद वह पुलिस लाइन के बाहर आ गए।

इसी बीच ससुराली और मायका पक्ष के लोगों में विवाद होने लगा और उनमें मारपीट हो गई। यह देखकर लोग जुट गए। उन्होंने महिला के तइया ससुर को पकड़ लिया। अन्य लोग भाग गए। सूचना पर थाना रकाबगंज की फोर्स आ गई। पुलिस सभी को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें