फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के ग्राम गनेशी की ठार नया बांस में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मायकापक्ष गांव में पहुंचा तभी ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


गनेशी की ठार नयाबांस निवासी निर्मला देवी (28) ने गुरुवार को सुबह संदिग्ध फांसी लगा ली। मौत की सूचना जैसे ही मृतका के मायकापक्ष को लगी तो मृतका के पिता आगरा थाना बाह के सियायच गांव के निवासी राकेश कुमार गांव में पहुंच गए। मायका पक्ष के आते ही ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतका के भाई राहुल का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने कहा कि ससुरालीजन पहले से दहेज नहीं मिलने पर परेशान कर रहे थे। मृतका के दो बेटे सुनील व विशाल हैं।

टूंडला। नगला सिंघी की ठार छिद्दा में पत्नी से विवाद होने पर युवक ने पंखे के कुंडे में धोती से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। गांव ऐलई के मजरा ठार छिद्दा निवासी मनोज कुमार (30) शराब पीने का आदी था। इसको लेकर आए दिन उसका पत्नी से विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


बुधवार शाम चार बजे उसकी पत्नी रीना देवी गांव बासठ अपने मायके जा रही थी तो मनोज ने उससे मना किया लेकिन वो नहीं मानी। मनोज ने शाम को शराब पीकर रात के समय कमरे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आधी रात उसका चचेरा भाई उठा तो फांसी पर मनोज को लटका देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें