फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पक्षीय कार्रवाई पर दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। थाना क्षेत्र में आलू मंडी के समीप दुकान के विवाद में दो संप्रदायों में मारपीट के मामले में एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा पर तनाव के माहौल के बीच एक पक्षीय कार्रवाई की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसपी ने कार्रवाई की है।

थाना क्षेत्र में पुरानी आलू मंडी के समीप रामजानकी मंदिर की एक दुकान को लेकर मालिक और किराएदार के बीच कई बार झगडे़ हो चुके हैं। शुक्रवार को किराएदार अकरम और दुकान मालिक वेदराम के बीच दुकान में ताला डालने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आते ही मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र में तनाव का माहौल बनता देख पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था। घटनास्थल पर पुलिसबल को तैनात किया गया था। वेदराम पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। उक्त मामले के चौकी से थाने पहुंचने के बाद दरोगा उदयवीर सिंह पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप भी लगा।
विज्ञापन


एसपी राजेश एस ने जब जांच कराई तो वह दोषी पाया गया। एसपी ने जांच के बाद दरोगा उदयवीर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी तरह से तनाव की स्थिति नहीं है। दुकान के स्वामित्व के विवाद को एसडीएम के स्तर पर निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें