फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का हत्यारोपी जफर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिपाही सतीश यादव की हत्या का मुख्य आरोपी जफर एक और वारदात की फिराक में घूम रहा था। वो भी पुलिस की नाक के नीचे। कालिंदी विहार में 80 फुटा पर आठ अगस्त को मुठभेड़ में तीन साथियों के पकड़े जाने के बाद टेढ़ी बगिया क्षेत्र में उसने दो स्थानों पर वारदात से पहले रेकी की। मगर, सफल नहीं हो सका। वारदात से पहले उसे पकड़ लिया गया। रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को जफर झरना नाला के जंगल में पुलिस से हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि घटना के बाद वह दिल्ली भाग गया था। बाटला हाउस में कई दिन रुका। आठ अगस्त को उसके तीन साथी पकड़े गए। इसकी जानकारी पर वह खंदौली आ गया।

यहीं पर किराये पर कमरा लेकर रहा। इसके बाद दो दिन जलेसर, एटा और दो दिन टूंडला में भी रुका। इस बीच उसने एक और वारदात का प्लान बनाया। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में ही दो स्थानों पर रेकी भी कर ली। रात के समय वह टेढ़ी बगिया क्षेत्र में ही घूमता था। इसके बावजूद उसे पुलिस नहीं पकड़ सकी। वह चार से पांच साथी रखता है। गोली मारनेे का जिम्मा जफर अपने ऊपर ही लेता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर गैंगेस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


एक ही पिस्टल से कंपाउंडर और सिपाही की हत्या
पुलिस ने बताया कि जफर से एक पिस्टल बरामद हुई है। इस पर मेड इन इंग्लैंड लिखा हुआ है। हालांकि यह कंट्री मेड है। आशंका है कि इसे मुंगेर जिले से खरीदा गया है। मुंगेर में ही अवैध हथियार बनाकर बेचे जाते हैं। उन पर कंपनी की मुहर भी लगाई जाती है। इसी पिस्टल से एक साल पहले 15 अगस्त पर बोदला में कंपाउंडर की हत्या कर दी थी। इसके बाद सिपाही की हत्या में भी इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया।

खंदौली बंबा में बना रखा था ठिकाना
जफर ने खंदौली के बंबा में ठिकाना बना रखा था। यही पर पत्नी के साथ किराये पर रहता था। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में वारदात के बाद छिप जाता था। सिपाही की हत्या के बाद भी घर पहुंचा। पत्नी को सिपाही की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद भाग निकला। पत्नी मायके चली गई। उसके घर में दो भाई और पिता हैं। जफर से परेशान हैं। उसकी वजह से भाइयों की शादी भी नहीं हो पा रही है। कंपाउंडर की हत्या के बाद पुलिस ने जफर के नहीं पकड़ने जाने पर उनके घर की कुर्की की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें