फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने कार सवार दंपति से की लूट

विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर कार सवार दंपति से बदमाशों ने नकदी व जेवर लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद तीन बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए। अलीगढ़ निवासी दंपति कुछ देर रुकने के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए चले गए।
विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी सतेंद्र पत्नी सरोज के साथ कोतवाली क्षेत्र निवासी रिश्तेदार के यहां आए थे। सुबह करीब 5:30 जब दंपति कार से वापस अलीगढ़ लौट रहे थे। तभी मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक को कार के सामने लगा दिया। अचानक सतेंद्र ने ब्रेेक लगाया। इस बीच दो बाइक सवार युवकों ने खुले शीशे में तमंचा डालकर दंपति को बाहर आने को कहा। डरे सहमे दंपति कार से बाहर निकलते तो बदमाशों ने गले में पड़ी सोने की चेन, महिला के जेवर और हजारों की नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश एक बाइक पर बैठकर भाग निकले।

इस बीच मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों ने दंपति से बात की तो उन्होंने लूट की बात बताई। जब लोगों ने थाने जाकर शिकायत करने की बात कही तो कुछ देर वहां रुकने के बाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें