फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पुत्री की बाइक सवारों ने किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शिक्षक की पुत्री का शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। परिवारीजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी शिक्षक परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनकी छोटी पुत्री करहल रोड स्थित आईटीआई गई थी। दोपहर करीब तीन बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो युवक संजू और कर्मवीर ने जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। छात्रा की चीख पुकार सुनकर जब तक लोग एकत्रित होते तब तक बाइक सवार दूर निकल गए। परिवारीजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।

काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो थाने पहुंचे। वहां नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा को उठाकर ले जाने वाले युवक कौन थे और क्यों ले गए हैं इसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें