फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय मासूम की जमीन पर पटककर हत्या

विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव चौरासी में एक बालक की जमीन पर पटक कर हत्या कर दी गई। सात वर्षीय बालक सोमवार शाम से गायब था। वहीं सुबह ही उसकी बहन की विदाई हुई थी। मंगलवार सुबह शव झाड़ियों में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव चौरासी का रहने वाले एबरन सिंह जाटव की पुत्री पिंकी की बारात रविवार को आई थी। घर में शादी का माहौल था। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। सोमवार सुबह पिंकी की विदाई हो गई। शाम करीब छह बजे एबरन का सात वर्षीय पुत्र अचानक कहीं गायब हो गया। परिवारीजनों ने उसकी काफी देर तक तलाश की, मगर कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी।

पिंकी ससुराल में फोन कर जानकारी ली गई, मगर वहां भी सब ने मना कर दिया। रात को परिवारीजन थाने पहुंच गए और बच्चे की तलाश की मांग करने लगे। रात गुजरने के बाद मंगलवार सुबह लापता शिवम का शव गांव के समीप ही झाड़ियों में पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस और परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शिवम का शव देखकर परिवारीजनों की चीख निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बालक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस पहले तो गला घोंट कर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर कर रही थी। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक या तो बालक कहीं से जमीन पर गिरा या उसे जमीन पर पटका गया है। इससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। वह सिर में अंदरूनी रक्त का रिसाव होने से मौत हुई है।

मृतक के पिता ने गांव निवासी महेंद्र प्रताप उर्फ पिंटू, रिंकू उर्फ प्रशांत और राजू उर्फ राजवीर निवासी गांव बघिरुआ थाना एलाऊ के विरुद्ध रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बालक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें