फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने तक पहुंचते-पहुंचते 600 से 175 पेटी हो गई शराब

विज्ञापन
श्ाराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी/दन्नाहार। गैर प्रांत की शराब बरामदगी में सोमवार को थाना पुलिस ने खेल किया है। पुलिस ने सुबह क्षेत्र में डीसीएम से लाखों की शराब बरामद की, लेकिन थाने तक पहुंचते पहुंचते शराब की पेटी 600 से 175 ही रह गई। मुकदमा महज 175 पेटी बरामदगी में ही दर्ज किया है। साथ ही रेपर और ढक्कन की भी बरामदगी भी दिखाई है। उधर, प्रत्यक्षर्शियों ने ये मामला अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया है। वहीं, एसपी ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह थाना दन्नाहार पुलिस ने क्षेत्र से एक डीसीएम में लादकर तस्करी के लिए लाई गई गैर प्रांत की शराब बरामद की। डीसीएम से एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीसीएम में करीब 600-700 पेटी शराब लदी थी, लेकिन पुलिस ने थाने तक ले जाने से पूर्व ही शराब को छोटे वाहनों में लदवा लिया। डीसीएम से पिकअप में लादे जाने का ये दृश्य वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। फोटो खींचने की जानकारी होने के बाद पुलिस वहां से वाहन को लेकर चली गई। बाद में जब शराब बरामदगी दिखाई तो महज 175 पेटी ही निकलीं।

थाना पुलिस के मुताबिक उक्त शराब गांव रठेरा स्थित एक घर से बरामद हुई है। करीब 8000 ढक्कन और अंग्रेजी शराब के कई रेपर भी बरामद हुए हैं। गैर प्रांत की शराब को मिलावट कर सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने किसी भी गिरफ्तारी होना भी नहीं दर्शाया है। जानकारी होने के बाद एसपी राजेश एस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें