फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शनिवार रात अज्ञात चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा का रोशनदान तोड़ दिया। चोर बैंक में प्रवेश कर बैंक में घूमे, लेकिन स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए और एक सीपीयू लेकर फरार हो गए। सुबह जब बैंक कर्मचारी पहुंचे तो जंगला टूटा देख हैरान रह गए। शाखा प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


स्टेशन रोड पर पाली इंटर कॉलेज परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। इसका मुख्य गेट स्टेशन रोड पर है। प्रबंधक की केबिन में गर्मी के मौसम में कूलर लगाने के लिए एक रोशनदान लगाया गया है। रोशनदान के आगे एटीएम लगने से रोशनदान ढक जाता है।

बीती रात अज्ञात चोरों ने एटीएम की आड़ लेकर प्रबंधक की केबिन में लगे रोशनदान की चार सरियों को तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने बैंक के अंदर घूमते रहे लेकिन स्ट्राॅंग रूम तक न पहुंचने पर चोर बैंक का एक सीपीयू लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो रोशनदान टूटा उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में उसने शाखा प्रबंधक को फोन पर सूचना देकर मौके पर बुलाया। शाखा प्रबंधक रामनाथ ने बैंक पहुंच कर पूरे परिसर की छानबीन की तो सिर्फ एक सीपीयू गायब मिला, जबकि स्ट्रॉंग रुम सुरक्षित देख बैंक अफसरों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

इससे पूर्व दो जुलाई को शाखा में चोरी का प्रयास हो चुका है। शाखा प्रबंधक ने थानाध्यक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और बैंक के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें