फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक बालक के परिवारीजनों के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर में आठ वर्षीय बालक की हत्या कर शव को खेत में आधा दफन कर दिया गया था। इस मामले में आरोपियों को छोड़ देने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए शुक्रवार को पीड़ित परिवार के साथ ही ग्रामीण तिकोनिया पार्क पर धरने पर बैठ गए हैं। लोगों ने चेताया जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया, तो परिवारीजन भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी मुकेश कुमार का आठ वर्षीय पुत्र नाहर सिंह 13 अगस्त को घर से गायब हो गया था। अगले दिन उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी। 18 अगस्त को उसका शव गांव स्थित खेत में आधा दफन किया हुआ बरामद हुआ था।

सूचना मिलने के बाद डाग स्क्वैड व फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर आकर जांच की थी। परिवारीजनों की ओर से हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में पुलिस अभी तक कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। पर, घटना का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन


पुलिस पर लापरवाही बरतने, आरोपियों को छोड़ देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पीड़ित परिवार व ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। न्याय की मांग करते हुए सभी लोग तिकोनिया पार्क में धरना पर बैठ गए। आरोप लगाया कि जिन लोगों ने हत्या की है। पुलिस ने उन्हें भी थाने से छोड़ दिया।

परिवारीजनों के बताने के बाद भी आरोपियों को जेल नहीं भेज रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा। तो वह लोग तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें