फिरोजाबाद/सिरसागंज। मुंबई के सर्राफा शोरूम में करोड़ों की चोरी के मामले में नेपाल निवासी तीन युवकों को मुंबई एसटीएफ ने जिले की सीमा कठफोरी से रोडबेज बस में यात्रा करने वक्त गुरुवार को दबोच लिया। एसटीएफ तीनों की आमद सिरसागंज थाने में कराने के बाद मुंबई रवाना हो गई है।
मुंबई के एक सराफा शोरुम में विगत 27 जुलाई करोड़ों कीचोरी होने पर मामला थाना वनराई मुंबई में दर्ज हुआ था। वारदात को अंजाम नेपाल निवासी युवकों ने अंजाम दिया था। तभी से मुंबई एसटीएफ नेपाली युवकों की तलाश कर रही थी।
एसटीएफ को दो दिन पहले तीनों की लोकेशन आगरा में मिली तो आगरा एसटीएफ से संपर्क कर मुंबई एसटीएफ आगरा पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद आगरा एसटीएफ प्रभारी श्यामकांत आगरा में आरोपियों की तलाश कर रहे थे।
गुरुवार को तीनों की लोकेशन फिरोजाबाद के आसपास मिलने पर आगरा और मुंबई एसटीएफ की टीम फिरोजाबाद रवाना हुई। इटावा जा रही रोडेवज बस का पीछा कर जिले की सीमा कठफोरी पर एसटीएफ ने बस रोक कर यात्रियों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान नेपाल के तीन युवकों के पास से बड़ा बैग मिला। बैग में करीब चालीस लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, मालाएं, मोती, नग, धातु की कई प्रतिमाएं बरामद होने पर एसटीएफ ने नेपाली युवकों को हिरासत में लेकर उनकी सिरसागंज में थाने में आमद कराई। मुंबई एसटीएफ तीनों युवकाें को लेकर रवाना हो गई है।
पकड़े गए युवकों में संजय विश्वकर्मा पुत्र तालू विश्वकर्मा, नवीन विश्वकर्मा पुत्र रतन विश्वकर्मा, शक्ति विश्वकर्मा पुत्रचंद्र विश्वकर्मा निवासी गांव मालकोट थाना ममना जिला मालीकोट नेपाल शामिल हैं।