हरीपर्वत क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को जेल भेजा है। रविवार देर रात को अमित, अमित कुमार और गिरीश एक पड़ोसी के घर में घुस गए। परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे, जबकि उनकी 14 वर्षीय पुत्री नीचे के कमरे में सो रही थी। युवकों ने किशोरी से छेड़खानी की। चीखपुकार पर घरवालों ने युवकों को पकड़कर पिटाई लगा दी। बाद में तीनों भाग निकले। पुलिस ने तीनों को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।