फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-ग्वालियर मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोहरे के चलते बरेली-ग्वालियर हाईवे पर सोमवार सुबह लोडर ने बाइक पर जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। इस बीच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जाम को खुलवाने के मार्ग का आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन



जिला इटावा के गांव नगला बलसिंह निवासी अरविंह सिंह (35) सोमवार सुबह बाइक से साथी विनोद और पिंटू के साथ किशनी आ रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में बरेली-ग्वालियर हाईवे पर मढइयां (खिदरपुर) के समीप पहुंची तभी घना कोहरा होने के चलते सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया।


इस बीच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। उधर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझाया। करीब आधा घंटा तक लगे जाम को खुलवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारु कराया। सैफई में उपचार के दौरान अरविंद ने दम तोड़ दिया। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है। ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट न लगाने का खामियाजा जान देकर भुगतना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में तीनों घायलों के सिर में अधिक चोटें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें