फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल वसूलने गई बिजली विभाग की टीम पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/कुसमरा। चार नलकूपों पर बिजली बिल के लगभग चार लाख रुपये की वसूली करने गयी जेई के नेतृत्व पाली टीम पर ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों का हमलावर रुख देख टीम गांव से जान बचाकर भागी। विद्युत सब स्टेशन पहुंचकर टीम प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी है।
विज्ञापन



कुसमरा क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन बखतपुर से संबद्ध गांव नगला बलसिंह में चार नलकूपों पर विभाग का चार लाख से अधिक बकाया चल रहा है। विभाग द्वारा बकाए के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा सब स्टेशन से संबद्ध चार गांवों की आपूर्ति पांच दिन पहले काट दी गई थी।

उसके बाद विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में पहुंचकर 45 ग्रामीणों ने कनेक्शन कराए हैं। शुक्रवार की शाम को सब स्टेशन के जेई ज्ञानेंद्र पुष्कर टीम के साथ नलकूपों पर चल रहे लगभग चार लाख रुपये के बकाया की वसूली के लिए गांव गए थे। जब वह खेतों में लगे नलकूपों के बकाया पर कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे तो वहां ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


टीम ने जब कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीणों ने टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही टीम के सदस्य जान बचाकर वहां से भाग निकले। सब स्टेशन पहुंचकर जेई ने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बाद में मुख्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता को घटना बताई।

जेई ने बताया घटना के संबंध में अधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर अथवा सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें