फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेजहत्या दर्ज

विज्ञापन
फंदे से लटकी युवती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव बुर्रा में गुरुवार शाम एक विवाहिता का शव घर के दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर हत्या करने की तहरीर दी।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के गांव हसनगंज निवासी भूमिराज राजपूत ने पुत्री द्रोपदी की शादी करीब तीन वर्ष थाना क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी कन्हई लाल के साथ की थी। गुरुवार शाम को द्रोपदी का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मगर घर में कोई भी ससुरालीजन मौजूद नहीं थे। सूचना देने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। मायका पक्षा ने थाने में तहरीर देकर पति कन्हई लाल समेत ससुरालीजन पर दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें