फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर खर्च के लिए रुपये मांगे तो पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पत्नी ने घर खर्च के लिए रुपये मांगे तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। पत्नी ने थाना में शिकायत की। इसकी जानकारी पर सास भी मोहल्ले की महिलाओं के साथ थाने पहुंच गई। सास ने बहू को खरीखोटी सुनाई। थाने पर हंगामा होने पर पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया। हरीपर्वत क्षेत्र की महिला की शादी सात साल पहले जगदीशपुरा के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति मारपीट करता है। घर खर्च के लिए रुपये नहीं देता है। पिछले दिनों थाने पर समझौता हुआ था। इसमें 1200 रुपये पति के द्वारा हर महीने घर खर्च के लिए देना तय हुआ। मगर, फिर से पति ने रुपये देने बंद कर दिए। विरोध करने पर पिटाई लगाता है। बुधवार को रुपये मांगने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें