फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की चपेट में आए बाइक सवार, तीन घायल

विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी-बिछवां। जीटी रोड पर पुलिस चौकी के पास रविवार की सुबह एटा निवासी बाइक सवारों को डीसीएम ने चपेट में ले लिया। हादसे में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जनपद एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर निवासी चंद्रशेखर रविवार की सुबह थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला वन में रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक पर उसके साथ मां गंगादेवी और छोटा भाई प्रशांत भी सवार थे। बाइक सुबह करीब 10 बजे जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर चौकी के पास पहुंची।

तभी एटा की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें