फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की आत्महत्या के मामले में दोस्तों पर मुकदमा

विज्ञापन
court demo pic
विज्ञापन
आगरा। आवास विकास कालोनी के छात्र आशीष उपाध्याय की आत्महत्या के मामले में दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बीएसएनएल अधिकारी सेक्टर दस निवासी बृजेश उपाध्याय के बेटे आशीष की शनिवार रात को मलपुरा स्थित भांडई में रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी। परिवारीजनों ने आरोप लगाया था कि आशीष से उसके दोस्त लोहामंडी निवासी विक्की उर्फ विवेक ने चार लाख रुपये एकाउंट से निकलवा लिए थे।

इससे ही आशीष तनाव में था। पिता ने आशीष के दोस्त विवेक और शिवम के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों दोस्तों से सोमवार को पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आशीष ने अपने और मां के एकाउंट से रुपये निकालकर खर्च कर दिए थे। रुपयों का इंतजाम करने की कह रहा था। इसके लिए अपनी किडनी भी बेचने की बात कही थी। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें