फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की हत्या कर घर से लाखों की लूट

विज्ञापन
हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव हुमांयूपुर में मंगलवार की रात वृद्धा की हत्या करने के बाद बदमाशों ने घर से लाखों रुपये के गहने, नगदी आदि सामान लूट लिया। यही नहीं बदमाशों ने घर के बाहर ताला भी लगा दिया था। इससे घटना की जानकारी लोगों को बुधवार की रात हो सकी। एएसपी ने भी आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गांव हुंमायूपुर निवासी रामेश्वरी देवी (68) के दो पुत्र अरुण और दुर्गेश बाहर नौकरी करते हैं। दोनों परिवार समेत वहीं रहते हैं। ऐसे में घर में रामेश्वरी देवी अकेले ही रहतीं थीं। मंगलवार की शाम उन्होंने छोटे बेटे दुर्गेश से फोन पर बात की थी। बताया था कि लाइट नहीं आ रही है। इसलिए वह घर के बाहर ही बैठी है।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उनके घर में ताला लगा हुआ था। शाम तक आसपास रह रहे रिश्तेदारों को जब शक हुआ तो उन्होने रामेश्वरी के पुत्रों को जानकारी दी। जब वृद्धा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो पडोस में रह रहे रिश्तेदार सर्वेश ने छत के रास्ते घर में जाकर देखा तो वृद्धा का शव चारपाई पर पड़ा था। शव देखकर वह घबरा गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। दरवाजे का ताला तोड़ पुलिस ने घर में प्रवेश किया। वहां देखा तो एक कमरा खुला हुआ था। अलमारी और बक्सों में रखे लाखों के जेवर और नकदी गायब थे। सूचना मिलने के बाद देर रात सीओ भी गांव पहुंच गए। जानकारी जुटाने के बाद शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को एएसपी ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। मृतका के पुत्रों के मुताबिक करीब आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी घर से गायब है।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। शीघ्र ही हत्या और लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें