फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर स्थित एक घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये जेवर और नकदी चुरा ली। आहट सुनकर जागे परिवारीजनों ने जब पीछा किया, तो एक चोर का मोबाइल रास्ते में गिर गया। मोबाइल के माध्यम से पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड बाईपास के समीप टीपी नगर निवासी संजय शर्मा और उनका परिवार शनिवार की रात कमरे में सो रहा था। रात उनके घर में घुसे चोरों ने अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर एक सोने की चेन, अंगूठी और करीब 20 हजार रुपये पार कर दिया। आहट सुनकर परिवारीजन जागे, चोर भागने लगे।

परिवारीजनों ने जब उनका पीछा किया तो भाग रहे एक चोर का मोबाइल रास्ते में गिर गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। चोरों के मोबाइल को कब्जे में ले लिया। रविवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें