फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पकड़ा नटवरलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने कई लोगों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले नटवर लाल को पकड़ लिया। जानकारी मिलने के बाद कई पीड़ित थाने पहुंच गए। नटवर लाल बड़ी नगरिया का रहने वाला है। ठगी का शिकार हुए लोग उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी धर्मेंद्र कुमार से करीब दो वर्ष पूर्व बड़ी नगरिया निवासी मटरू बाल्मीकि ने लोन दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए थे। कई दिन बीतने के बाद भी जब लोन नहीं मिला तो धर्मेंद्र ने अपने रुपये वापस मांगे। रुपये लौटाने के नाम पर मटरू आज कल करने लगा।

जानकारी करने पर पता चला कि नटवरलाल कई लोगों से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ले चुका है। इसमें एक रिटायर्ड दरोगा व उसकी पुत्री भी शामिल है। रुपया वापस न मिलता देख धर्मेंद्र ने पुलिस की सहायता ली। इसके बाद पुलिस कई दिनों से मटरू की तलाश कर रही थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा था। रविवार दोपहर को जानकारी मिली कि नटवरलाल घर पर ही मौजूद है। काफी देर तक पुलिसकर्मी उसके बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। जब वह बाहर आया तो पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक ठग थाने में ही बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें